{"_id":"6a5bc1dafa9f298cd00f419a","slug":"young-woman-abducted-held-captive-for-48-hours-and-raped-kannauj-news-c-214-1-knj1005-152775-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवती का अपहरण कर 48 घंटे बंधक बना किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवती का अपहरण कर 48 घंटे बंधक बना किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख (कन्नौज)। छिबरामऊ में बीमार मां के साथ दवा लेने आई युवती को पड़ोसी गांव का एक युवक झांसा देकर कार में बैठा ले गया। आरोपी ने युवती को एक मकान में 48 घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में युवती को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया और अब लगातार कॉल कर उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है। दहशत में आए पीड़ित परिवार ने शनिवार को कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती 12 जुलाई को बीमार मां का इलाज कराने छिबरामऊ आई थी। युवती ने बताया कि मां को एक जगह बैठाकर फर्रुखाबाद चौराहे पर खाने का सामान लेने चली गई। तभी पड़ोसी गांव का एक युवक कार से वहां पहुंचा और उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया। युवती ने जब मां को भी साथ ले चलने की बात कही, तो आरोपी ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया और कार से भगा ले गया। युवती का आरोप है कि कार सवार युवक उसे एक अनजान जगह पर स्थित मकान में ले गया। वहां उसने युवती को दो दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
उधर, छिबरामऊ में काफी देर तक बेटी का इंतजार करने के बाद, लाचार मां अकेले घर पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। उसका कहीं पता नहीं चला। 48 घंटे बाद आरोपी ने युवती को एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। घर लौटने के बाद भी आरोपी लगातार युवती के मोबाइल पर कॉल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।