सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   40 days after the robbery, an FIR was lodged on the orders of the court.

Kannauj News: लूट की 40 दिन बाद कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
40 days after the robbery, an FIR was lodged on the orders of the court.
विज्ञापन
ठठिया। आलू बेचकर घर आ रहे किसान से छह मार्च को बदमाशों ने 55 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने किसान से हुई लूट के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। तब किसान ने कोर्ट की शरण ली। काेर्ट के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को 40 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
Trending Videos


तिर्वा क्षेत्र के डियूढियनपुरवा निवासी विनीत किसान हैं। उन्होंने बताया कि छह मार्च को कानपुर की चकर मंडी में 55 हजार रुपये के आलू बेचकर घर जा रहे थे। रात नौ बजे ठठिया क्षेत्र के लोहियापुर खैरनगर के पास बदमाशों ने ट्रैक्टर रुकवा लिया था और गांव के पराजवीर ने राजन समेत एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर आलू बिक्री के 55 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की पर कार्रवाई न होने पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed