सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collides with pole, youth dies, three friends injured

Kannauj News: पोल से बाइक टकराई, युवक की मौत, तीन दोस्त घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with pole, youth dies, three friends injured
विज्ञापन
तिर्वा। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे चार दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर बुधवार की देर रात पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से दो युवकों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


क्षेत्र के लोहामढ़ गांव निवासी लकी सक्सेना (21) खेतीबाड़ी करते थे। रात में लकी सक्सेना बाइक से दोस्त अभिषेक, कन्हैया और महमूदापुर गांव निवासी मोहन के साथ ठठिया क्षेत्र के खैरनगर गांव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर अड्डापुरवा गांव के पास निचली गंग नहर किनारे अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। हादसे में चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टर ने लकी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अभिषेक और कन्हैया की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।


लकी की 11 मार्च को हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि लकी की 11 मार्च को शादी हुई थी। शादी में बाइक मिली थी। उसी बाइक से सवार होकर बेटा रिश्तेदारी में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed