{"_id":"6a76206487a46b90450aed9b","slug":"40-students-from-shivsinhpur-composite-school-shifted-kannauj-news-c-214-1-knj1005-153925-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शिवसिंहपुर कंपोजिट स्कूल के 40 विद्याथी शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शिवसिंहपुर कंपोजिट स्कूल के 40 विद्याथी शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चपुन्ना। जर्जर भवन होने पर शिवसिंहपुर स्थित कंपोजिट स्कूल के विद्यार्थियों के गुरुवार को शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने के मामले को शुक्रवार को बीएसए ने संज्ञान में लिया। बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक स्तर के 40 विद्यार्थियों को सुरक्षा के लिहाज से निकटतम प्राथमिक स्कूल बड़ा नगला में स्थानांतरित करा दिया।
क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल में 144 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। लंबे समय से स्कूल भवन की छत बेहद जर्जर हालत में थी, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता था। इसी के चलते संवाद न्यूज एजेंसी ने सात अगस्त के अंक में जर्जर इमारत, टपकती छत से परेशान विद्यार्थियों का हंगामा, शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईओ विश्वनाथ पाठक ने सुबह स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने तुरंत 40 बच्चों को प्राथमिक स्कूल बड़ा नगला शिफ्ट कराया।
शिफ्ट किए गए बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित न हो, इसके लिए बीईओ के निर्देश पर दो अध्यापकों अंकित सिंह व सुनील कुमार को भी प्राथमिक स्कूल बड़ा नगला में शिक्षण कार्य के लिए तैनात किया गया है। बीईओ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नए स्थान पर पठन-पाठन की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु कर दी गई है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।