फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers went on a hunger strike to get the path opened.

Kannauj News: रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने की भूख हड़ताल

Fri, 07 Aug 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers went on a hunger strike to get the path opened.
छिबरामऊ। भाकियू बलराज गुट का 10 दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन अब और उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। रास्ता खुलवाने और मुकदमा वापसी को लेकर चल रहे आंदोलन के 10वें दिन ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। साथ ही धरनास्थल पर शुक्रवार को पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बहवलपुर के ग्रामीण रामरतन नागर, श्रीकृष्ण, प्रेमचंद, जिलेदार पाल व रामकिशन नागर ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल की सूचना पर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर डीएम से फोन पर वार्ता की और जनसमस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर निरीक्षण के बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू बलराज गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरभ यादव, पृथ्वीराज, प्रेमचंद, बॉबी जाटव, जयप्रकाश नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed