सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man's hand was chopped off after being hit by a thresher.

Kannauj News: थ्रेसर की चपेट में आए युवक का हाथ कटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A young man's hand was chopped off after being hit by a thresher.
विज्ञापन
छिबरामऊ। सरसों की मड़ाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आया युवक हाथ कटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
Trending Videos



फर्रुखाबाद जिले के ग्राम बेहटा राजेपुर टप्पा मंडल निवासी हिमांशु राजपूत (30) मंगलवार को चचेरे भाई पवन कुमार राजपूत के खेत में सरसों की कटाई व मड़ाई का कार्य कर रहा था। खेत पर थ्रेसर मशीन चल रही थी, तभी अचानक उसका हाथ फिसल गया और वह मशीन के अंदर लगे ब्लेड की चपेट में आ गया। हाथ कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन हिमांशु को सौ शैया अस्पताल लेकर आए, जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed