{"_id":"6a664f448842cd5b2407713b","slug":"allegations-of-substandard-material-in-interlocking-road-construction-protest-held-kannauj-news-c-214-1-knj1007-153249-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसेरन। ब्लॉक की खिरिया ग्राम पंचायत के चटोरापुर में निर्माणाधीन इंटरलॉक सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
गांव के छविराम राजपूत, आकाश, बृजभान राजपूत,लालू राजपूत आदि ग्रामीणों का कहना है कि इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य भी काफी समय से धीमी गति से चल रहा है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कार्य पूरा कराने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन का दुरुपयोग होगा और सड़क अधिक समय तक टिक नहीं सकेगी। ग्राम प्रधान सरिता यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। कुछ लोग आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए राजनीतिक कारणों से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।