फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Second truck crashes into parked truck; driver killed, two injured.

Kannauj News: खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत, दो घायल

Sun, 26 Jul 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Second truck crashes into parked truck; driver killed, two injured.
सिकंदरपुर (कन्नौज)। हिमाचल प्रदेश से सेब लादकर कोलकाता जा रहे एक ट्रक का रविवार को ग्राम शाहजहांपुर के पास एक्सल टूट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पंजाब प्रांत के मोहाली जिले के ग्राम खरर निवासी सुमित (25) ट्रक चालक थे। वह साथी मोहाली जिले के ग्राम चितौली रमनदीप सिंह (25) व जिला रूपनगर के ग्राम चितौली निवासी गौरव (22) के साथ हिमाचल प्रदेश से ट्रक में लेकर कोलकाता जा रहे थे। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे के किनारे स्थित शाहजहांपुर के पास अचानक ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे ट्रक से चालक का नियंत्रण छूट गया और वह सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सौ शैया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रमनदीप और गौरव का उपचार जारी है। रमनदीप ने बताया कि सुमित पिता संदीप का इकलौता बेटा था। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed