फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fault in underground cable; power out for 12 hours.

Kannauj News: अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट, 12 घंटे बत्ती गुल

Sun, 26 Jul 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fault in underground cable; power out for 12 hours.
तिर्वा। कस्बे में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शनिवार को दुर्गानगर के निकट अंडरग्राउंड केबल में आए फॉल्ट के चलते दुर्गा नगर, शास्त्री नगर, बौद्ध नगर, अन्नपूर्णा नगर, इंद्रा नगर और रानी अवंतीबाई नगर में 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने के बाद विद्युत निगम की टीम ने घंटों मशक्कत की लेकिन फॉल्ट का सही स्थान पता लगाने में काफी दिक्कतें आईं। यहां तक निगम के पास मौजूद लोकेटर मशीन भी फॉल्ट पकड़ने में असफल रही। कर्मचारियों ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार 12 घंटे बाद दुर्गानगर के पास फॉल्ट ढूढ़ सके। फॉल्ट मिलने के बाद खराब केबल को बदलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्टोर रूम से नई केबल मंगवाई गई और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। काफी देर तक चले काम के बाद रविवार देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी की सप्लाई और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि अंडरग्राउंड केबल को जल्द ही नवीनीकरण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि फॉल्ट को ढूंढते में समय लग गया। फॉल्ट को सही कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed