सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to rape a woman by entering her house

Kannauj News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman by entering her house
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को शुक्रवार को तहरीर दी है।
Trending Videos



क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। वह बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात एक बजे गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और सोते समय उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि सूचना पर डायल 112 पहुंची थी। आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया था। आरोपी मानसिक रोगी है, जिसका इलाज चल रहा है। जांच में पता चला कि वह गांव में घूम रहा था। मानसिक रोगी होने के कारण उसे उसके भाई, जो पीआरडी में तैनात है की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed