फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Auto-rickshaw drivers stage a road blockade in protest against illegal extortion.

Kannauj News: अवैध वसूली के विरोध में ऑटो चालकों का चक्का जाम

Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw drivers stage a road blockade in protest against illegal extortion.
तिर्वा। कन्नौज नगर पालिका के नाम पर ऑटो चालकों से कथित अवैध वसूली और तिर्वा कस्बे में प्रवेश वर्जित किए जाने के विरोध में बुधवार को भी ऑटो चालकों ने तहसील के पास चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ऑटो चालकों का आरोप है कि कन्नौज में पार्किंग पड़ाव के नाम पर प्रति ऑटो 50 रुपये वसूले जा रहे हैं जबकि अन्य नगर पालिका व पंचायतों में कोई भी वसूली नहीं की जा रही है। इसके लिए कोई स्पष्ट आदेश या व्यवस्था नहीं है। साथ ही कस्बे में प्रवेश पर रोक लगाए जाने से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। चालकों ने इसे पूरी तरह मनमानी और अवैध वसूली बताते हुए तत्काल बंद कराने की मांग की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अतिरिक्त निरीक्षक रणजीत सिंह ने प्रदर्शन कर रहे चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया और चक्का जाम समाप्त करवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

उन्होंने चालकों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। प्रदर्शन कर रहे अमित, संजय, रामसंजीवन, उमाशंकर, नीलू समेत अन्य ऑटो चालकों ने कहा कि यदि अवैध वसूली पर जल्द रोक नहीं लगी तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। साथ ही सभी ऑटो चालकों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिए जाने और मामले में निष्पक्ष जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed