{"_id":"6a74d2e6ce42ebec3a081ae8","slug":"villagers-insist-on-opening-the-road-and-withdrawing-the-case-filed-kannauj-news-c-214-1-knj1005-153861-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रास्ता खुलवाने व दर्ज मुकदमे की वापसी पर अड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रास्ता खुलवाने व दर्ज मुकदमे की वापसी पर अड़े ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। ग्राम बहबलपुर में रास्ते की समस्या और ग्रामीणों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन गुरुवार को नौवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों और किसान यूनियन ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है।
ग्राम बहबलपुर में रास्ते के विवाद को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन को और उग्र रूप देने का निर्णय लिया है। प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आंदोलनकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में श्रीकृष्ण यादव, प्रेमचंद्र सिंह, रामरतन नागर, संजीत यादव, शिवराज यादव आदि शामिल रहेंगे। धरना स्थल पर भाकियू बलराज गुट के पदाधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया। किसान नेताओं ने साफ कहा कि जब तक बंद पड़ा रास्ता नहीं खुलवाया जाता और ग्रामीणों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। धरने के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरभ यादव, जिला सचिव गुड्डू यादव, ग्राम अध्यक्ष पृथ्वीराज, अमरपाल नागर आदि रहे।