फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Auto-rickshaw drivers stage a road blockade in protest against illegal extortion.

Kannauj News: कासगंज एक्सप्रेस के आगे लेटकर युवती ने दी जान

Wed, 05 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw drivers stage a road blockade in protest against illegal extortion.
मानीमऊ। रेलवे क्रासिंग के पास मखदूमापुर गांव के सामने बुधवार दोपहर नवविवाहिता ने कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर लेटकर जान दे दी। ट्रेन की टक्कर से युवती के शरीर के कई टुकड़े हो गए। हादसे के बाद ट्रेन 33 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के तीन घंटे बाद शिनाख्त होने पर पुलिस ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

कन्नौज से मानीमऊ की तरफ आ रही कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस के आने से पहले दोपहर 12:49 बजे क्रासिंग बंद की गई। तभी मानीमऊ-ठठिया रोड पर लोगों ने एक युवती को हाथ में काली थैली और सफेद दुपट्टे से मुंह ढके हुए जाते देखा। वह काली सलवार और सफेद कुर्ता पहने हुए थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रासिंग बंद होने के बाद युवती लंगड़ाती हुई पश्चिम की ओर रेलवे ट्रैक की तरफ गई और ट्रेन के आगे लेट गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते, ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी। सूचना पर मानीमऊ चौकी प्रभारी करनवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के टुकड़े एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
पुलिस को युवती के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त गुखरु निवासी अर्चना पुत्री दुलीचंद कश्यप के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अर्चना की शादी चार माह पहले 10 मई को सदर कोतवाली के महाबलीपुर निवासी विमल के साथ हुई थी। युवती का भाई सुदर्शन आलू का व्यापारी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed