{"_id":"6a737b5b4d3d7436d5096222","slug":"bku-creates-a-ruckus-at-the-municipal-office-submits-memorandum-to-the-executive-officer-kannauj-news-c-214-1-knj1008-153827-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाकियू का पालिका में हंगामा , ईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाकियू का पालिका में हंगामा , ईओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। नगर की मूलभूत सुविधाओं के अभाव और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ भाकियू (भानू) ने आरपार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को जनसमस्याओं से संबंधित 17 सूत्री ज्ञापन बुधवार को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने बताया कि नगर में जगह-जगह जलभराव, भीषण जाम, पेयजल संकट, बंद पड़ी नगर पालिका लाइब्रेरी और नालों की गंदगी के कारण व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुका है। किसान नेताओं ने मांग रखी कि नालों और नालियों की तली झाड़ सफाई कराई जाए। कांशीराम कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के साथ शास्त्रीनगर, जेरकिला और तिवारियान मोहल्लों में प्रभावी कूड़ा प्रबंधन लागू हो। नगर में स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि रामनगर तालाब का सौंदर्यीकरण के साथ ही तालाबों से अवैध कब्जे हटाने चाहिए। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए और मुख्य मार्गों पर अवैध बस स्टॉप संचालन पर रोक लगाई जाए। किसान नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर शीघ्र ही प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यदि तय समय सीमा तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।