सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Body of a young man from Kanpur found in the Ishan River.

Kannauj News: कानपुर के युवक का शव ईशन नदी में मिला

Thu, 25 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man from Kanpur found in the Ishan River.
मानीमऊ (कन्नौज)। ईशन नदी में युवक का शव मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शिनाख्त कराई। शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की चौकी मानीमऊ के इसवापुर गांव के सामने ईशन नदी में युवक का शव देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। युवक की पहचान कानपुर नगर के थाना अरौल के ग्राम अड़ंगापुर निवासी कैलाश (32) के रूप हुई। बताया गया कि युवक तीन दिन पहले घर से गायब हो गया था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि युवक ठठिया क्षेत्र के खैरनगर में अपनी रिश्तेदारी में आया था। गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने ईशन नदी में युवक का शव देखा तो मानीमऊ चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी करनवीर सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की जेब से मिले कागजों के आधार सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। घटना से परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पांच दिन के अंदर चौकी क्षेत्र में दूसरा शव मिलने से क्षेत्रीय नागरिकों में दहशत फैल गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। पुलिस जांच कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed