सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Body of married woman found hanging at home.

Kannauj News: घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 25 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging at home.
सौरिख (कन्नौज)। विवाहिता का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर गुरुवार को पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना सौरिख के ग्राम नगला भारा निवासी मनीषा देवी (28) का बुधवार को पति विमलेश कुमार से विवाद हुआ था। परिजनों ने बताया कि कहासुनी के बाद विमलेश घर से बाहर चला गया था। इसके बाद सुबह परिजनों ने मनीषा का शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ देखा। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता जनपद फतेहपुर के थाना हुसैनगंज के ग्राम जलालपुर एरोली निवासी धर्म सिंह गांव पहुंचे। बेटी का शव देख चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मायके वालों ने आरोप लगाया कि मनीषा की हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। कार्रवाई की मांग को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष जयंती गंगवार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आक्रोशित परिजनों को समझाकर उन्हें शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed