{"_id":"6a3d4d7ace529928b0075eb7","slug":"youth-preparing-for-neet-committed-suicide-in-kannauj-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सक्षम ने चुनी मौत: 'मां तुम बहुत अच्छी हो, मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया', नीट की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्षम ने चुनी मौत: 'मां तुम बहुत अच्छी हो, मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया', नीट की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान
Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
सार
Kannauj News: नीट की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सक्षम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट की तैयारी कर रहे युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कस्बे के मोहल्ला बौद्धनगर निवासी सक्षम उर्फ लकी (22) मां रेखा देवी के साथ घर पर रहता था। परिजनों के अनुसार वह नीट की तैयारी कर रहा था।
पिता विवेक कुमार असम के सिलीगुड़ी में प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां रेखा देवी मकान में ही नीचे के कमरे ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। परिजनों के अनुसार 4: 23 बजे पर सक्षम ने बहनोई प्रभाकर वर्धन को मोबाइल संदेश भेजकर कुछ उधारी के पैसे एक रिश्तेदार को देने की बात कही थी। इसके बाद 4:25 मिनट पर बहनोई ने उसे कॉल किया, तो फोन स्विच ऑफ मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने अपनी सास को फोन कर जानकारी दी।

बेटे का शव देख चीख पड़ी मां
मां जब ब्यूटी पार्लर से ऊपर के कमरे में पहुंचीं तो बेटे को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

फॉरेंसिक टीम ने लकी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जिसमें एक वीडियो में मां तुम बहुत अच्छी हो, लेकिन मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया...कहते हुए दिखाई दे रहा है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मोबाइल की जांच से आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकता है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।