सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegation of Misdeeds over eight years under the pretext of marriage

प्यार और धोखा: शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया शारीरिक शोषण, अब जान से मारने की दे रहा धमकी

Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
सार

Kannauj News: महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Allegation of Misdeeds over eight years under the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला ने शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुरुवार को शिकायत की है। महिला ने अपनी और पांच वर्षीय पुत्री की सुरक्षा व न्याय की मांग की है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज निवासी एक युवक शादी का आश्वासन देकर आठ साल तक उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों के संसर्ग से वर्ष 2021 में एक पुत्री का जन्म हुआ। महिला ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गर्भपात कराने की नीयत से जबरन गर्भ निरोधक गोली खिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपी और उसके परिजन लगातार उसे तथा उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकियां दे रहा है, जिससे वह भयभीत है। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed