{"_id":"6a737a2b7bd427b9900e050d","slug":"bsp-gears-up-for-2027-elections-kannauj-news-c-214-1-knj1023-153805-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बसपा ने वर्ष 2027 चुनाव के लिए कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बसपा ने वर्ष 2027 चुनाव के लिए कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को तिर्वा रोड स्थित पूर्व एमएलसी नौशाद अली के आवास पर आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी जितेंद्र शंखवार ने कहा कि चुनावी सफलता की नींव बूथ स्तर पर रखी जाती है। इसलिए प्रत्येक विधानसभा, सेक्टर और बूथ की कमेटियों का गठन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से किया जाए। मुख्य मंडल प्रभारी अनिल पाल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और बहुजन समाज पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने की अपील की है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील गौतम एडवोकेट ने की।
इस दौरान मंडल प्रभारी हरनाथ कुशवाहा, सत्येंद्र भारती, देवेंद्र गौतम, जिला महासचिव गुरुप्रसाद शाक्य, आदिल हुसैन, शोभित गौतम, हरिशंकर चतुर्वेदी, विजय गौतम, लखन गौतम, विधानसभा प्रभारी अविनाश जाटव आदि मौजूद मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भाईचारे और सामाजिक समरसता के बल पर पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2027 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने तथा बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
बूथ मजबूत तो जीत पक्की
बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील गौतम ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी जीत की कुंजी है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा।