सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Candidates can choose the option of sacrifice on the portal till 28th

Kannauj News: आजमीन 28 तक पोर्टल पर चुनें कुर्बानी का विकल्प

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Candidates can choose the option of sacrifice on the portal till 28th
विज्ञापन
तालग्राम। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 के लिए चयनित आजमीनें हज की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस वर्ष जानवरों की कुर्बानी (अदाही) नुसुक मसार पोर्टल पर उपलब्ध अदाही प्रोजेक्ट के माध्यम से की जाएगी। आजमीनों को पोर्टल पर अपने विवरण में कुर्बानी का विकल्प 28 फरवरी तक चुनने का अवसर दिया गया है।
Trending Videos

जिला हज ट्रेनर मोहम्मद आफताब इदरीसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 20 फरवरी को सर्कुलर संख्या 31 जारी किया था। सर्कुलर के अनुसार, सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रियों को नुसुक मसार पोर्टल के जरिए कुर्बानी करने का निर्देश दिया है। सीधे नुसुक मसार पोर्टल या किसी निजी व्यक्ति के माध्यम से कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। जो आजमीन कुर्बानी करना चाहते हैं, उन्हें अपनी व्यक्तिगत पहचान संख्या और मोबाइल पिन का उपयोग करना होगा। उन्हें हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। यह विकल्प 28 फरवरी तक चुना जा सकता है। एक बार विकल्प चुनने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। 28 फरवरी के बाद कोई भी अर्जी या अनुरोध स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed