{"_id":"699b53d90066a0d49c0b6cea","slug":"one-lakh-rupees-stolen-from-the-warehouse-of-a-retired-home-guard-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145116-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सेवानिवृत्त होमगार्ड की गोदाम से एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सेवानिवृत्त होमगार्ड की गोदाम से एक लाख की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। तालग्राम क्षेत्र में सेवानिवृत्त प्लाटून कमांडर होमगार्ड शेषनारायण त्रिपाठी की हार्डवेयर गोदाम से चोरी हो गई। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर एक लाख रुपये का सामान और गैस सिलिंडर पार कर दिए। पुलिस ने रविवार को मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
शेषनारायण त्रिपाठी बमरौली गांव के निवासी हैं। वह 31 जनवरी को होमगार्ड विभाग से प्लाटून कमांडर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। गांव में उनकी हार्डवेयर की दुकान है। 20 फरवरी को उनका परिवार एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में चोरों ने उनकी हार्डवेयर गोदाम को निशाना बनाया। सुबह परिवार के लौटने पर ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। गोदाम से श्रीमद् गवत कथा पुराण के भंडारे के लिए रखे 14 गैस सिलिंडर चोरी हो गए। इसके साथ ही फैन बॉक्स, बोल्ट, तसला और ग्राइंडर ब्लेड जैसे हार्डवेयर का सामान भी गायब था। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -
Trending Videos