{"_id":"699b515df34c1098c401e947","slug":"dead-body-of-an-old-man-found-in-a-closed-house-information-on-foul-smell-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145126-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बंद मकान में मिला वृद्ध का शव, दुर्गंध पर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बंद मकान में मिला वृद्ध का शव, दुर्गंध पर जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग स्थित एक किराए के बंद मकान से दुर्गंध आने पर रविवार को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाया तो अंदर 55 वर्षीय किराएदार संजीव कुमार उर्फ पिंकू का कई दिन पुराना शव मिला। शव से तेज दुर्गंध उठ रही थी, जिससे पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई।
संजीव कुमार उर्फ पिंकू नगर की पीपल वाली गली स्थित मोहल्ला बस्तीराम के निवासी थे। उनके परिजन पीपल चौराहे पर नमकीन और ब्रेड का कारोबार करते हैं। पांच साल पहले संजीव परिवार से अलग होकर गुरुदयाल सिंह पेट्रोलपंप के पास गोविंद कॉम्प्लेक्स में किराए पर रहने लगे थे। वह नगर में फेरी लगाकर ब्रेड की आपूर्ति करते थे। कुछ दिनों से उनके मकान में ताला पड़ा था और कोई गतिविधि नहीं दिख रही थी। पड़ोसी राहुल गुप्ता ने बंद मकान से दुर्गंध महसूस की। सूचना मिलने पर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया, जहां पिंकू का शव पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले की जानकारी होने पर संजीव के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पड़ोसियों ने बताया कि संजीव फेरी लगाने के बाद ई-रिक्शा चालक या खाना देने वाले से बाहर से ताला डलवा लेते थे। वह दिन भर मकान के अंदर ही रहते थे और पिछले तीन-चार महीनों से फेरी लगाने भी नहीं गए थे। इस दौरान उनके मकान का ताला भी नहीं खुला था। कोतवाल ने बताया कि संजीव अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे।
Trending Videos