सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Caught the woman who came out of the house, lover ran away

Kannauj News: घर से निकली महिला को पकड़ा, भागा प्रेमी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Caught the woman who came out of the house, lover ran away
विज्ञापन
छिबरामऊ। रात के अंधेरे में प्रेमी से मिलने के लिए निकली महिला को पति ने परिजनों के साथ पकड़ लिया, जबकि प्रेमी भाग निकला। दूसरे दिन महिला को उसके मायके भेज दिया गया। अब महिला व मायके पक्ष के लोग ससुरालीजनों को धमका रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

कसावा चौकी क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। शक होने पर निगरानी शुरू कर दी। 26 जनवरी की रात पत्नी दीवार फांदकर प्रेमी से मिलने के लिए पहुंच गई। परिजनों के साथ उसका पीछा कर रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रेमी मौका पाकर भाग निकला। दूसरे दिन महिला को उसके मायके छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का आरोप है कि अब महिला व उसके परिजन महिला व उसके प्रेमी को किसी तरह का नुकसान होने पर झूठा फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----
युवती को भगाने पर तीन पर रिपोर्ट दर्ज
तिर्वा। जनपद फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी मामा के यहां रहती थी। 15 जनवरी की रात फिरोजाबाद के असफाबाद निवासी जयकपूर, राजकुमार व शशी कपूर बहला-फुसलाकर पुत्री को साथ ले गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नही चल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
-----
शराब पीने से मना करने पर दुकानदार को पीटा
छिबरामऊ। ग्राम खरौली निवासी सुरजीत पुत्र रामनरेश ने बताया कि ग्राम बिराहिमपुर में सब्जी, अंडा व परचूनी की दुकान है। लालू सिंह निवासी मदारी नगला, राजा, निखिल व रोहित निवासी जरारा अपनी तीन-चार साथियों के साथ दुकान के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। दुकान के सामने शराब पीने से मना करने पर इन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हिमांशु, रंगपाल व नरेश ने बचाने का प्रयास किया तो लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
----------
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बस्तीराम निवासी अजीत वर्मा ने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। घर के सभी लोग अंदर थे। इसी बीच किसी ने बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने आसपास घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि सुराग हाथ लगे हैं, शीघ्र ही चोरी की खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed