{"_id":"6a3c1bef88414df0be084748","slug":"chanting-jai-a-holy-dip-was-taken-on-the-occasion-of-ganga-dussehra-kannauj-news-c-214-1-knj1023-151353-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंगा दशहरा में जय बोल लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंगा दशहरा में जय बोल लगाई डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानीमऊ/गुगरापुर। गंगा दशहरा पर जिले के गंगा घाटों पर सुबह से श्रद्धालओं की भीड़ पहुंची। महादेवी घाट, जलेसर घाट, सद्दूपुर घाट और च्यवन ऋषि आश्रम चियासर आदि घाटों में हर-हर गंगे और गंगा मैया की जय बोल डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। उधर, महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं को ले जाने वाली कई नावों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं थे। भीड़ के बीच नावों का संचालन जारी रहा। इस पर लोगों ने चिंता जताई।
महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पेयजल के लिए पानी के टैंकर, सुलभ शौचालय वाहन और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई। घाट पर चेतावनी बिंदु बनाकर लोगों को गहरे पानी में जाने से रोका गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोर तैनात रहे। जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी लगाए गए।
गुगरापुर क्षेत्र के जलेसर घाट, सद्दूपुर घाट और च्यवन ऋषि आश्रम चियासर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने दीपदान कर परिवार की मंगलकामना की तो कई लोगों ने दान-पुण्य कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार घाटों पर निगरानी करते रहे। शासन की सक्रियता के चलते गंगा दशहरा का पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
इनसेट
शरबत पिलाकर कमाया पुण्य
गंगा दशहरा के अवसर पर तिर्वा क्रॉसिंग के सामने बालाजी मंदिर के पास सन्मार्ग संस्था की ओर से श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने ठंडे शरबत का आनंद लिया। सेवा शिविर में खस, गुलाब जल और मैंगो समेत कई फ्लेवर के शरबत बांटे गए। आयोजकों ने इसे सेवा और पुण्य का कार्य बताते हुए बड़ी संख्या में लोगों को शरबत पिलाया।