{"_id":"6a3c1ca6831998474605ad91","slug":"tractor-trolleys-laden-with-maize-slowed-down-kannauj-news-c-214-1-knj1023-151347-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों ने थामी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों ने थामी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। नवीन मंडी समिति के बाहर बुधवार को मक्का से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लंबी कतार ने यातायात व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। मंडी में मक्का की फसल लेकर पहुंचे किसानों की ट्रैक्टर-ट्राॅलियां सड़क तक आ गईं। मुख्य मार्ग पर रुक-रुक कर घंटों जाम की स्थिति रही। भीषण गर्मी के बीच वाहन चालक, राहगीर और बाइक सवार जाम में फंसकर परेशान रहे। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और कई जगह वाहन रेंगते नजर आए।
गमंडी के बाहर भोर होते ही मक्का लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का पहुंचना शुरू हो गया था। खरीद और तौल प्रक्रिया में देरी के कारण ट्राॅलियों की संख्या बढ़ती गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर ट्राॅलियों की कतार लग गई। इससे यातायात प्रभावित हो गया। जाम के कारण शहर की ओर आने वाले कई लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और दैनिक यात्रियों को हुई। तेज धूप और उमस के बीच लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। कई बाइक सवार छांव की तलाश करते नजर आए जबकि कुछ लोग वाहन बंद कर सड़क किनारे इंतजार करते रहे।
जाम के कारण जिला अस्पताल, कार्यालय और अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को भी देरी का सामना करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चिलचिलाती धूप में पुलिसकर्मी लगातार ट्रैफिक सुचारु कराने में जुटे रहे। मंडी के बाहर और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीजन के समय हर साल मंडी में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाता। यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी का कहना है कि मक्का लेकर आने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को सड़क से हटाकर साइड में खड़ा कराया जा रहा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जाम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।