सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Labourer struck by tractor-trolley, dies.

Kannauj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मजदूर, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Labourer struck by tractor-trolley, dies.
सकरावा। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घायल मजदूर की ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा। परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ग्राम नगला अंगद निवासी ध्रुव (35) पास के ही एक गांव में मजदूरी करने गए थे। सुबह 10 बजे खेत में मक्का कटाई का काम चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार मक्का से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां खड़ी थी जिसे चालक लोअर गियर में ही छोड़कर कहीं चला गया था। अचानक ट्रैक्टर को आगे बढ़ता देख ध्रुव ने उसे रोकने के के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया पर पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया। एक्सीलेटर दबते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली तेजी से आगे बढ़ गई और ध्रुव उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल ध्रुव को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ध्रुव ही मजदूरी करके अपने पूरे परिवार का पेट पालते थे। उनकी मौत से पत्नी प्रेमलता, मासूम बेटे सत्यम (8), राघव (6) व बेटी प्रतिज्ञा (4) का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य के चले जाने से परिवार के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed