फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Collision between motorcycle and bicycle; mother, daughter, and young man injured.

Kannauj News: बाइक-साइकिल में भिड़ंत, मां-बेटी और युवक घायल

Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Collision between motorcycle and bicycle; mother, daughter, and young man injured.
हसेरन। क्षेत्र के कठार गांव के पास बाइक और साइकिल की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी हसेरन भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तीनों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी सत्यम अपने पिता अमर सिंह के साथ बिधूना मंडी जा रहे थे। कठार गांव के पास खेतों की तरफ से आ रही साइकिल सवार मां-बेटी अचानक मुख्य सड़क पर आ गईं। रफ्तार में होने के कारण बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार मां-बेटी और बाइक चला रहा युवक तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. जगदीश निर्मल ने बताया कि घायलों के सिर और नाक में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed