सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Container collides with vehicle ahead, driver dies

Kannauj News: आगे चल रहे वाहन से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Container collides with vehicle ahead, driver dies
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को तेज रफ्तार कंटेनर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसे में घायल कंटेनर चालक घायल हो गया। यूपीडा टीम ने उसे तिर्वा मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव को अस्पताल की मोचरी में रखवा दिया।
Trending Videos


फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के मोहल्ला आदर्शनगर नटराजपुरम निवासी चालक धर्मवीर सुबह कंटेनर लेकर लखनऊ से आगरा जा रहा था। इसी दौरान अचानक आगे चल रहे वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आगे चल रहे वाहन को लेकर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर यूपीडा की सेफ्टी टीम, पीआरवी, सौरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायल चालक को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया। वहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों एवं वाहन स्वामी को दे दी गई है। सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया के नेतृत्व में यूपीडा टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed