{"_id":"69e7bbce7c614f4f3508a654","slug":"middle-aged-man-dies-in-a-vehicle-collision-police-engaged-in-identification-kannauj-news-c-214-1-knj1006-147962-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मानीमऊ चौकी क्षेत्र में यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की मानीमऊ चौकी क्षेत्र में हुआ। राहगीरों के अनुसार, एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते हुए तेजी से निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति सड़क पर काफी दूर जाकर गिरा और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और एंबुलेंस बुलाई तब तक व्यक्ति की सासें थम चुकी थीं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मृतक का हुलिया और कपड़ों का विवरण आसपास के गांवों में भेज दिया है, ताकि जल्द से जल्द उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X