सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   High-speed Bullet falls into ditch, youth dies, companion injured

Kannauj News: तेज रफ्तार बुलेट खाई में गिरी, युवक की मौत, साथी घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
High-speed Bullet falls into ditch, youth dies, companion injured
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। बरात से लौटते समय हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। यह घटना सोमवार की देर रात तिर्वा खैरनगर मार्ग पर हुई।
Trending Videos

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गड़ेवा गांव निवासी राघवेंद्र सिंह (27) दोस्त भानू प्रताप (26) के साथ तिर्वा आए थे। वे रिश्तेदारी में एक बरात में शामिल होने आए थे। देर रात दोनों बुलेट से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के ईंटखारी गांव के सामने पहुंचे। तभी अचानक उनकी बुलेट अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को खाई से बाहर निकाला। उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राघवेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं भानू प्रताप की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक राघवेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से दोनों परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है।
कोतवाल संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कोतवाल ने यह भी बताया कि यदि कोई तहरीर मिलती है, तो उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed