सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of a youth found hanging under suspicious circumstances

Kannauj News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging under suspicious circumstances
विज्ञापन
सौरिख। गांव के बाहर गुरुवार को पेड़ में संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Trending Videos


क्षेत्र के ग्राम कूकापुर निवासी शिवम (25) नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता छविराम ने बताया कि 15 दिन पहले ही शिवम नोएडा से घर आया था। बुधवार रात 9.30 बजे शिवम घर पर ही था। अगले दिन सुबह वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश की। गांव के बाहर बंसीलाल के खेत में अर्जुन के पेड़ में शिवम का शव फंदे पर ग्रामीणों ने लटकता देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। शिवम का आधा शरीर जमीन पर था जिसे देखकर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। शिवम के परिवार में मां सीमा, छोटा भाई आशीष और बहन रोशनी हैं। परिजनों ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के घटनास्थल पर जांच करने की मांग की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मोबाइल से खुलेगा शिवम की मौत का राज

शिवम के पास से मोबाइल मिला है। मोबाइल से कई लोगों से रात में बात की थी। अब पुलिस मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है, जिससे शिवम की मौत का राज खुल सकता है। एसपी विनोद कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed