{"_id":"69d3f835e1035f69ee0e9339","slug":"in-homes-with-shehnai-babul-is-worried-about-the-cylinder-kannauj-news-c-214-1-knj1008-147177-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शहनाई वाले घरों में बाबुल को सिलिंडर की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शहनाई वाले घरों में बाबुल को सिलिंडर की चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आंगन में शहनाई गूंजने की तैयारी चल रही हैं। शादी वाले घरों में रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। बाबुल ने बेटियों को विदा करने का पूरा इंतजाम कर लिया है। इन सबके बावजूद मेहमानों की खातिरदारी की व्यवस्था को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
शादी में खाना बनाने के लिए 10 किसी को 12 तो किसी को 15 गैस सिलिंडर की जरूरत है। गैस की मारामारी व वितरण की समस्या के चलते इस समय माहौल बेहद सख्त है। बिना ऑनलाइन बुकिंग के गैस नहीं मिल रही है। दूसरे सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन बाद हो रही है। गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर जिन घरों शादी आदि के आयोजन हैं, वह परेशान हैं।
समस्या को देखते हुए शुभचिंतक व रिश्तेदार भी लोगों की गैस संबंधी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि पहले घर का चूल्हा गर्म रखने का पक्का इंतजाम कर रहे हैं। ऐसे में शादी की भारी भरकम खर्च वाली तैयारी आसानी से पूरी कर लेने परिवार भी अब गैस सिलिंडर के लिए दर-दर की ठोकरें खाते फिर रहे हैं।
केस-1:
मोहल्ला अकबरपुर सरायघाघ निवासी सर्वेश दुबे के पुत्र का 20 अप्रैल को यज्ञोपवीत संस्कार है और 25 अप्रैल को बरात जानी है। परिजनों ने बरात की लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। अभी तक हलवाई द्वारा बताए गए 12 गैस सिलिंडरों की व्यवस्था नहीं हाे पा रही है। कई बार एजेंसी के चक्कर काट लिए, चिर परिचितों से मदद मांगी लेकिन कहीं से सिलिंडर मिलने की अभी तक कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में परिवार को बुलाए गए मेहमानों की खातिरदारी की चिंता सता रही है।
केस-2:
देवधरापुर निवासी विनोद कुमार व उनके दो पुत्र गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुत्री की बरात इसी माह आनी है। शादी के लिए जरूरत की सभी चीजों की खरीदारी हो चुकी है। बैंडबाजा, गेस्ट हाउस, हलवाई सब तय हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सिलिंडर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसे लेकर परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। समय से सिलिंडर नहीं मिले तो बरात के लिए खाना बनाने में काफी दिक्कत आएगी। हालांकि हलवाई ने कम से कम आठ सिलिंडर की मांग की है। उनके पास महज दो सिलिंडर का कनेक्शन है। अब छह सिलिंडर ऐसी कठिन घड़ी में जुटाना बहुत मुश्किल लग रहा है। इसे लेकर परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं।
एजेंसी वाले दे रहे मदद का भरोसा
शादी वाले घरों की जरूरतों को देखते हुए एजेंसी संचालक मदद का आश्वासन दे रहे हैं। एक नागरिक ने बताया कि उन्होंने घर में शादी होने की बात एजेंसी पर बताई तो एजेंसी वालों ने कहा कि शादी का कार्ड लेकर आना, तो कुछ मदद मिल सकती है। हालांकि गैस वितरण में नए नियम लागू होने व सख्ती बरते जाने के चलते चाह कर भी एजेंसी संचालक आम उपभोक्ताओं का सहयोग नहीं कर पा रहे हैं।
सिर्फ छोटे काॅमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति
जिले की सभी 28 गैस एजेंसियों पर 19 किलोग्राम वाले काॅमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं हैं, सिर्फ पांच किलोग्राम वाले कामॅर्शियल गैस सिलिंडर ही उपलब्ध हैं। ऐसे में छोटे दुकानदारों का तो जैसे तैसे काम चल रहा है पर बड़े रेस्टोरेंट, होटल, जलपान की दुकानों के संचालन में कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन
गैस कंपनियों द्वारा बुकिंग व वितरण की जो व्यवस्था लागू की गई है, उसी के अनुसार गैस सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है। गैस की कमी नहीं है, लेकिन सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जा सकेगी।
- राजीव मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos