सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CDO removed for repeatedly calling women secretaries to the office

Kannauj News: महिला सचिवों को बार-बार कार्यालय बुलाने पर सीडीओ हटे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
CDO removed for repeatedly calling women secretaries to the office
विज्ञापन
कन्नौज। महिला सचिवों को बार-बार कार्यालय बुलाने और परेशान करने के मामले में सीडीओ राम कृपाल चौधरी पर को बुधवार की देर रात हटा दिया गया है। महिला सचिवों की सामूहिक शिकायत पर उन्हें ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ संबद्ध किया गया है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि शासन स्तर से सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
Trending Videos

महिला सचिव प्रियंका सिंह, नीलम शर्मा, प्रियंका गौतम, रंजीता, लक्ष्मी सिंह आदि ने 10 फरवरी को डीएम से शिकायत की थी। इसमें बताया कि जान बूझकर उत्पीड़न व मानसिक शोषण के उद्देश्य से उनकी तैनाती असुरक्षित विकास खंडों में करके दूरस्थ क्लस्टर आवंटन किया जा रहा है जबकि पुरुष सचिवों से धन उगाही कर मनचाही क्लस्टर दे दिए जाते हैं। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई न होने पर महिला सचिवों ने समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक सहित भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह से शिकायत की थी। इसके बाद अभिमन्यु सिंह ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की। उप मुख्यमंत्री ने जांच के बाद सीडीओ राम कृपाल चौधरी को आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed