सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Locks on four departments of the hundred-bed hospital

Kannauj News: सौ शैय्या अस्पताल के चार विभागों में ताले

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Locks on four departments of the hundred-bed hospital
विज्ञापन
छिबरामऊ। कई सालों से सौ शैया अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोल-बाला था। डीएम के सख्त निर्देश के बाद सुधार की पहल शुरू की गई। ओपीडी शुरू होने के बाद आधे घंटे बाद तक चार विभागों में ताले पड़े थे। इस पर अस्पताल प्रशासन द्वारा बुधवार को नोटिस जारी कर संबंधित विभागों के जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Trending Videos



सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार सिंह के अवकाश पर होने के चलते पैथोलॉजिस्ट डाॅ. जय विजय तिवारी ने करीब 8.10 निरीक्षण किया। इमरजेंसी, ओपीडी के सभी चेंबर, इंजेक्शन रूम, सीबी नॉट कक्ष, स्टोर रूम, औषधि वितरण कक्ष, आयुष्मान हेल्प डेस्क, पैथोलॉजी, रजिस्ट्रेशन आदि का निरीक्षण किया। 8.30 बजे तक चले निरीक्षण में औषधि वितरण कक्ष, स्टोर रूम, आयुष्मान हेल्प डेस्क व एक्सरे कक्ष में ताला पड़ा मिला। पैथोलॉजिस्ट ने बताया कि चारों विभागों के कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मियों को आठ बजे ओपीडी शुरू होने तक अपने अपने विभागों में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और सीएमओ भी कर चुके हैं निरीक्षण
इससे पहले डीएम आशुतोष कुमार अग्निहोत्री को निरीक्षण में कई खामियां मिली थी। इस पर डीएम ने एक सप्ताह में व्यवस्थाओं में सुधार की चेतावनी दी थी। डीएम की सख्त रवैये के बाद अस्पताल में नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर व सीएमओ स्वदेश गुप्ता ने भी निरीक्षण किया था। इन अफसरों को भी अस्पताल में खामियां मिली थी। अफसरों का शिकंजा देख अस्पताल प्रशासन अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed