सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Census begins, information will have to be given on 33 points

Kannauj News: जनगणना शुरू, 33 बिंदुओं पर देनी होगी जानकारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Census begins, information will have to be given on 33 points
विज्ञापन
कन्नौज। जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो गया है। इसके तहत मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। वहीं, दूसरा चरण फरवरी में शुरू होगा जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी। सभी डाटा मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाएगा। वर्ष 1931 के बाद पहली जनगणना में जाति आधारित आंकड़े भी शामिल होंगे। मकान सूचीकरण और 33 सवालों के साथ पहली बार स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है। भ्रामक या गलत जानकारी देने पर 1000 रुपये का अर्थदंड का प्रावधान है।
Trending Videos

पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका द्वारा जनगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नागरिकों को अपने भवन संख्या, मकान के उपयोग और उसमें रहने वाले लोगों की जानकारी देनी होगी। परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, वर्ग, मकान का स्वामित्व और कमरों की संख्या भी बतानी होगी। पीने के पानी, बिजली, रोशनी का मुख्य साधन, शौचालय और रसोई से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे। खाना पकाने का मुख्य ईंधन और अंकीय सामग्री से जुड़े सवाल भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों को फर्श, दीवार व छत किस वस्तु से बनी है, इसकी जानकारी भी देनी होगी। मकान की हालत और विवाहित जोड़ों की संख्या बतानी होगी। पीने के पानी की सुविधा घर में है या बाहर, यह भी पूछा जाएगा। गंदे पानी की निकासी, नहाने की जगह और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस या पाइप प्राकृतिक गैस की उपलब्धता बतानी होगी। अंकीय उपकरणों से जुड़े सवाल भी होंगे। इनमें आकाशवाणी, दूरदर्शन, अंतरजाल, गोदक, संगणक, दूरभाष और वाहन की जानकारी शामिल है।
जनगणना के लिए दूरभाष संख्या की सही जानकारी देना अनिवार्य है। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गलत जानकारी देने पर दंड का प्रावधान है। शासन के निर्देश पर जनगणना का पहला चरण प्रारंभ किया गया है। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि सभी नागरिक सही और सटीक जानकारी प्रदान करें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed