सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demonstration demanding that the weight of a urea bag be increased to 50 kg

Kannauj News: यूरिया की बोरी का वजन 50 किग्रा करने की मांग के लिए प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding that the weight of a urea bag be increased to 50 kg
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले गुरुवार को किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने यूरिया की बोरी का वजन 50 किलोग्राम करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी राजीव हजेला को सौंपा।
Trending Videos


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष वीरभान सिंह ने कहा कि शासन ने यूरिया की बोरी के वजन में परिवर्तन कर पहले से पांच किलोग्राम कम कर दिया है। जिस कारण किसान असंतुष्ट हैं। पहले यूरिया की बोरी 50 किग्रा की आती थी, जो अब 45 किग्रा की रह गई है। इसे बदल कर पुराने वजन के बराबर किया जाए। साथ ही कोल्ड स्टोरेज में आलू भाड़ा पर पिछले वर्षों की भांति भाड़ा लिया जाए। बिजली काे प्राइवेट न करते हुए स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की। साथ ही किसानों पर जीएसटी हटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे में बुजुर्गों को दिया जाने वाला आरक्षण दोबारा शुरू किया जाए। ग्राम पंचायत तेरारागी में आंबेडकर की प्रतिमा को दबंग ने कब्जा कर लिया है, जिसे मुक्त कराया जाए। कृषि रक्षा इकाईयों पर बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान साहब सिंह, सत्यराम, यदुनाथ सिंह, रामसरन, रावेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed