सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Differently-abled person dies after collision with tractor-trolley

Kannauj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दिव्यांग की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled person dies after collision with tractor-trolley
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तिर्वा मार्ग पर सीएचसी रोड के सामने मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार दिव्यांग किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया।


ग्राम बनियानी निवासी राममूर्ति (32) दिव्यांग थे, उनकी पत्नी शीला देवी भी दिव्यांग है। परिजन ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे राममूर्ति साइकिल से गुरसहायगंज कस्बे में खाद लेने गए थे। गुरसहायगंज-तिर्वा मार्ग पर सीएचसी रोड के सामने पीछे से आ रही मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राममूर्ति सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर व ट्रॉली के पहिए उनके ऊपर से गुजर गए। हादसे के कुछ ही दूरी बाद ट्रैक्टर का डीजल फिल्टर फट गया, जिससे वाहन वहीं रुक गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही कई ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को तिर्वा रोड पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। कोतवाल अजय अवस्थी ने परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, सीओ कुलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed