{"_id":"6a2efd7b5e47a2e9740019b0","slug":"humidity-rose-after-the-rain-people-were-drenched-in-sweat-kannauj-news-c-214-1-knj1023-150790-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बारिश के बाद उमस बढ़ी, पसीने-पसीने हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बारिश के बाद उमस बढ़ी, पसीने-पसीने हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। एक दिन पहले हुई बारिश के बावजूद रविवार को उसम भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और हवा में नमी बढ़ने से गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ।
दिन चढ़ने के साथ उसम बढ़ती गई, जिससे घरों और बाजारों में लोग पसीने से तरबतर दिखे। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही, लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते रहे। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम थे। इसके बावजूद, वातावरण में नमी के कारण लोगों को अधिक गर्मी का एहसास हुआ। बारिश के बाद जमीन और हवा में बढ़ी नमी ने उसम को और बढ़ा दिया।
बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने चिपचिपी गर्मी से परेशानी बताई। बिजली कटौती वाले क्षेत्रों में हालात और कठिन रहे, जहां पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हुए। बच्चों और बुजुर्गों को इस उसम से सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी।