{"_id":"6a2efdf8264d2abd75029987","slug":"teenager-fishing-drowns-in-kali-river-kannauj-news-c-214-1-knj1006-150803-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मछली पकड़ने गया किशोर काली नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मछली पकड़ने गया किशोर काली नदी में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। कुसुमखोर इलाके में काली नदी में मछली पकड़ने गया एक 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। किशोर की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है। हालांकि, अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। सोमवार को फिर से तलाश अभियान चलाया जाएगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेंगनपुर्वा निवासी सुमित (14) काली नदी के किनारे मछली पकड़ रहा था। मछली पकड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देख शोर मचाया, जिससे ग्रामीण इकट्ठा हुए। हालांकि, जब तक लोग कुछ समझ पाते, सुमित पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में बचाव अभियान शुरू कराया। नदी का बहाव तेज होने के कारण किशोर को ढूंढने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोर की काफी देर तक तलाश की गई। हालांकि, उसका कुछ पता नहीं चल सका। नदी का बहाव तेज होने से बचाव कार्य में बाधा आ रही है। सोमवार को किशोर की तलाश फिर से शुरू की जाएगी।