{"_id":"69bc47b6dc01bd98b103f057","slug":"electricity-department-raids-15-people-caught-stealing-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146289-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिजली विभाग का छापा, चोरी करते 15 को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिजली विभाग का छापा, चोरी करते 15 को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने गुरुवार को विजिलेंस टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान 15 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बिजली उपकेंद्र के जेई दिलीप कुमार शर्मा, विजिलेंस टीम प्रभारी एसआई शरद चंद्र और अवर अभियंता राकेश मौर्य के साथ नगर में अभियान चलाया। टीम ने सदर बाजार, लोहिया नगर और गांधी नगर क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक अभियान चलाया। अवर अभियंता दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा बकाया बिल न जमा करने वाले 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Trending Videos