{"_id":"69bc474abc418e539c0b58c5","slug":"three-fraudsters-who-stole-five-lakh-rupees-by-breaking-the-trunk-were-caught-kannauj-news-c-12-knp1038-1460951-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डिकी तोड़कर पांच लाख पार करने वाले तीन टप्पेबाज दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डिकी तोड़कर पांच लाख पार करने वाले तीन टप्पेबाज दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोल्ड स्टोरेज संचालक की स्कूटी की डिकी तोड़कर पांच लाख रुपये पार करने वाले तीन टप्पेबाजों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी दो फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। टप्पेबाजों ने वारदात को अंजाम देने के बाद रकम आपस में बांट ली थी। पुलिस ने उनके पास से एक लाख रुपये और एक बाइक बरामद की है।
सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि 10 मार्च को ठठिया थाना क्षेत्र के निवासी और कोल्ड स्टोरेज संचालक अनिल कुमार पांडेय स्कूटी की डिकी में पांच लाख रुपये रखकर सदर तहसील आए थे। उन्होंने पुलिस चौकी के समीप ही स्कूटी खड़ी की थी। इसी दौरान टप्पेबाजों ने बड़ी चालाकी से स्कूटी की डिकी तोड़कर पांच लाख रुपयों से भरा थैला पार कर दिया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे संदिग्धों की पहचान हुई।
सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह व सरायमीरा चौकी प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा ने देविनटोला मोहल्ले से कानपुर देहात जिले के थाना रूरा क्षेत्र के ग्राम सराय गढ़ेवा निवासी विपिन उर्फ अमरीश (23),औरैया जिले के थाना दिबियापुर के ग्राम गहेसर निवासी हेतराम उर्फ प्रधान (58) व अरविंद उर्फ कलुआ (45) को पकड़ लिया। उनके पास से एक लाख रुपये व एक बाइक बरामद हुई है। उन्होंने ने बताया कि इनके दो साथी गहेसर निवासी विजय व पंकज अभी फरार हैं।
कोतवाल ने बताया कि विजय इस गिरोह का सरगना है। उसने 80 हजार रुपये लिए थे जबकि 50-50 हजार अन्य साथियों को दिए थे। चार लाख रुपये आरोपियों ने खर्च कर दिए। विजय व पंकज की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरी रकम बरामद की जाएगी।
Trending Videos