सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A boy was brutally murdered by tying his hands with a rope and slitting his throat with a knife.

Kannauj News: नाड़े से हाथ बांध बालक की चाकू से गला रेत कर नृशंस हत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A boy was brutally murdered by tying his hands with a rope and slitting his throat with a knife.
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। प्रतिशोध की आग में जल रहे युवक ने मां के अपमान का बदला लेने के लिए बालक के हाथ नाड़े से बांधे और इसके बाद मुर्गा काटने वाले चाकू से उसका गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। यह देख भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में शानू का 12 वर्ष का बेटा असद घर के बाहर बुधवार की शाम को खेल रहा था। गांव के ही 19 वर्षीय अरबाज ने उसे बेर खिलाने का लालच दिया। इसके बाद गांव से दो किलोमीटर दूर खेतों की तरफ ले गया। वहां जाकर उसने अंडरवियर के नाड़े से असद के हाथ बांध दिए और मुर्गा काटने वाला चाकू निकाल कर उसका गला रेत दिया। साथ ही कलाई की नस भी काट दी। इसके बाद आरोपी अरबाज मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जब असद की तलाश की तो गांव के लोगों ने उसे अरबाज के साथ खेतों की तरफ जाने की बात बताई। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ तड़प रहा था। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया पर रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कुलवीर सिंह व कोतवाल संजय शुक्ला मौके पर पहुंचे और आरोपी अरबाज को पकड़ कर कोतवाली लाए। पुलिस ने सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।
सीओ ने बताया कि बाबा इसरार की तहरीर पर आरोपी अरबाज पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर चाकू बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर वह अंडर वियर भी मिला है, जिसके नाड़े से उसके हाथ बांधे गए थे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
मां के अपमान का लिया बदला...कोई गम नहीं
कोतवाली में पुलिस हिरासत में मौजूद हत्यारोपी अरबाज से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि दो साल पहले असद के पिता शानू ने मां का अपमान करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। तभी से उसके मन में प्रतिशोध की आग धधक रही थी। उसने बदला लेने की ठानी और शानू की हत्या की फिराक में रहने लगा। बुधवार की शाम को शानू का बेटा असद उसे अकेला मिल गया तो उसने बेर खिलाने का लालच दिया और गांव से बाहर ले जाकर हत्या कर दी। उसने बताया कि उसे कोई गम नही है। यदि शानू मिलता तो उसकी भी हत्या कर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed