{"_id":"69f247002fad5f0ebd074c7e","slug":"farmers-troubled-by-undeclared-cuts-surrounded-the-power-house-kannauj-news-c-214-1-knj1008-148346-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अघोषित कटौती से त्रस्त किसानों ने किया बिजली घर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अघोषित कटौती से त्रस्त किसानों ने किया बिजली घर का घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली की अघोषित कटौती किसानों पर भारी पड़ रही है। सिंचाई के अभाव में फसलें दम तोड़ रही हैं। इससे किसानों की समस्या बढ़ गई है और विद्युत निगम के प्रति भारी आक्रोश है।
समस्या के निस्तारण की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों ने 100 से अधिक किसानों के साथ मोचीपुर स्थित बिजली उपकेंद्र पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया। मौके पर मौजूद अवर अभियंता किसानों को आश्वासन दिया कि पांच दिन में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष सोनू यादव ने घरेलू व नलकूप की वितरण व्यवस्था अलग-अलग करने की मांग उठाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय किसान अमित पाल, नरेंद्र सिंह, हरी नारायण, संदीप कुमार, गुलफाम, हरीनाथ, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos