{"_id":"69f246e45df69162ec05bb8f","slug":"people-kept-sleeping-electricity-theft-caught-by-using-ladder-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148353-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सोते रहे लोग, सीढ़ी लगाकर पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सोते रहे लोग, सीढ़ी लगाकर पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सुबह लोग तड़के जब गहरी नींद में सो रहे थे, तभी बिजली कर्मियों ने कई मोहल्लों में घरों के बाहर सीढ़ियां लगाकर बिजली चोरी कर रहे सात लोगों को पकड़ लिया। सभी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिना दरवाजे पर दस्तक किए सीढ़ी लगाकर चढ़ने से लोगों ने बिजली कर्मियों पर निजता के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
एसडीएम अनिल राम, जेई करन जायसवाल ने विजिलेंस टीम के साथ बुधवार की भोर में मोहल्ला गनेश चौधरी, इब्राहीमगंज, जीटी रोड व ग्रेसीगंज आदि मोहल्ले में छापे मारे। साथ चल रही लाइनमैनों की टीम ने बिना दरवाजे पर दस्तक दिए छज्जों के सहारे सीढ़ी लगाकर केबल व दरवाजे पर लगे मीटर चेक किए। लोग जब सोकर उठे और बिजली कर्मियों के छापे की भनक लगी तो हड़कंप मच गया। लोगों ने अपनी कटी हुई केबल व मीटर को दुरुस्त कर दिया।
जेई करन जायसवाल ने बताया कि मीटर बाईपास करके व मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली का उपभोग करते हुए सात लोगों को पकड़ा गया है। इन सातों उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, दूसरी तरफ सपा नेता सलमान खां, फहीम खां, सानू, हबीब आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सुबह के समय घरों के अंदर महिलाएं और बेटियां किसी भी अवस्था में हो सकती है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार भारती का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
Trending Videos