सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth struggling with financial crisis commits suicide

Kannauj News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth struggling with financial crisis commits suicide
विज्ञापन
ठठिया। युवक ने बुधवार को पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
Trending Videos


थानाक्षेत्र के उदयीपुरवा गांव निवासी श्रीनिवास (55) सुबह 10 बजे घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव घर से तीन किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। भाई राजकिशोर ने बताया कि श्रीनिवास लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। श्रीनिवास एक निजी स्कूल में शिक्षक थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में एक बेटी है, जिसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed