सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR registered against the driver and truck owner.

Kannauj News: चालक व ट्रक मालिक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against the driver and truck owner.
विज्ञापन
ठठिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नवंबर 2024 के सड़क हादसे में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। ठठिया क्षेत्र में एक कार सड़क किनारे खड़े असुरक्षित ट्रक से टकरा गई थी। नई दिल्ली निवासी सत्यजीत कुमार सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

सत्यजीत कुमार सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2024 को वे परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। दोपहर करीब 1.35 बजे उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी गई। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। आरोप है कि ट्रक सड़क किनारे असुरक्षित ढंग से खड़ा था। उसमें न तो पार्किंग लाइट जल रही थी और न ही कोई चेतावनी संकेत था। सत्यजीत ने पहले पुलिस को तहरीर दी थी। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का रुख किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed