{"_id":"6a17338647d2cc1574065a67","slug":"food-safety-department-raids-takes-samples-of-ice-cream-kannauj-news-c-214-1-knj1008-149775-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, आइसक्रीम के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, आइसक्रीम के नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिर्वा। भीषण गर्मी के बीच आइसक्रीम की खपत बढ़ गई है। ऐसे में मिलावटखोर अधिक सक्रिय हो गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो प्रतिष्ठानों से आइसक्रीम के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार साहू एवं मंजरी मिश्रा की टीम ने इंदरगढ़ स्थित सूरज आइसक्रीम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आइसक्रीम निर्माण स्थल की जांच की गई। इसमें भंडारण संबंधी रिकॉर्ड एवं साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। अधिकारियों ने संदेह के आधार पर आइसक्रीम घोल का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए सुरक्षित किया। साथ ही संचालकों को पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त टीम ने स्थानीय मंडियों में भी चेकिंग अभियान चलाया।
धारा नगर रोड स्थित गोविंद आइसक्रीम परिसर का निरीक्षण करते हुए दूध से बने आइसक्रीम घोल का नमूना लिया गया। संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त उमेश प्रताप ने बताया कि जल्द ही बाजार में बिक रहे खुले सरसों के तेल व पेयजल पदार्थों को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे मिलावटखोरी पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos