{"_id":"6a17c5b5a96eaaca320c4318","slug":"kannauj-driver-murdered-manju-police-apprehend-him-in-encounter-shot-in-the-leg-stolen-property-also-recovered-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: ड्राइवर ने की थी मंजू की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली, लूट का माल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: ड्राइवर ने की थी मंजू की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली, लूट का माल भी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 28 May 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार
Kannauj News: कन्नौज के छिबरामऊ में सराफा कारोबारी की पत्नी की हत्या कर जेवर लूटने वाले पूर्व ड्राइवर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कर्ज के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कन्नौज जिले में छिबरामऊ थाना क्षेत्र के बनवारी नगर में महिला की हत्या कर जेवर लूटने की घटना का पुलिस ने तीन दिन के भीतर खुलासा कर दिया। थाना छिबरामऊ पुलिस और एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी शालू उर्फ शल्लू पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से मृतका के जेवर, अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार 25 मई को बनवारी नगर निवासी सराफा कारोबारी राजीव वर्मा ने सूचना दी थी कि वह अपने पुत्र के साथ दुकान से घर पहुंचे तो उनकी पत्नी मंजू वर्मा कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थीं। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे और घर का सामान अस्त-व्यस्त था। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक लाल मोटरसाइकिल के साथ दिखाई दिया था। मामले में थाना छिबरामऊ में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की गतिविधियों की रखता था जानकारी
विवेचना और सर्विलांस के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी फर्रुखाबाद रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी शालू उर्फ शल्लू निवासी मोहल्ला जेरकिला ने बताया कि वह पहले राजीव वर्मा की गाड़ी चला चुका था और घर की गतिविधियों की जानकारी रखता था।
ये सामान बरामद
कर्ज में डूबे होने के कारण वह रुपये मांगने मृतका के घर गया था। रुपये देने से इनकार करने पर उसने मंजू वर्मा पर हमला कर दिया और उनके जेवर व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छह अंगूठियां, एक छल्ला, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, एक सोने की जंजीर, मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। घायल आरोपी का उपचार सीएचसी छिबरामऊ में कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।