सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Two Teenagers Drown While Bathing in Water-Filled Pit

Kanpur Dehat: पानी भरे गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 28 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Two Teenagers Drown While Bathing in Water-Filled Pit
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रूरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास बने पानी भरे गड्ढे में नहाने गए दो किशोर मजदूरों की डूबकर मौत हो गई। घटना से साथियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। अम्बरपुर गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां कानपुर नगर क्षेत्र से आए मजदूर काम कर रहे थे।
Trending Videos


गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे काम के दौरान दिव्यांशु (16) निवासी रूमा रतनियापुर कानपुर नगर और उसका साथी शादाब (15) पास में बने पानी भरे गड्ढे में नहाने चले गए। गड्ढे में अधिक गहराई होने के कारण दोनों डूब गए। काफी देर तक दोनों के वापस न लौटने पर साथी मजदूर उन्हें तलाशते हुए मौके पर पहुंचे। वहां दोनों के शव पानी में उतराते दिखाई दिए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रूरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव बाहर निकलवाए। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों किशोरों की पहचान दिव्यांशु और शादाब के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed