{"_id":"6a1845f127e00071410895ca","slug":"banda-out-of-control-car-crashes-into-tree-youth-dies-seven-month-old-son-loses-his-father-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, सात माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, सात माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
Thu, 28 May 2026 07:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 28 May 2026 07:15 PM IST
सार
Banda News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कुलदीप की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसपुरा थाना क्षेत्र के झझरीपुरवा के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में पलटी और पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना जसपुरा क्षेत्र के नकटी पोखरी गड़रिया गांव निवासी कुलदीप निषाद (25) पुत्र रामप्रकाश बुधवार की सुबह अपनी निजी कार से ससुराल चौकीपुरवा गए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह वे अपनी ससुराल में रहने वाले रामबाबू की किराना दुकान पर पहुंचे और उन्हें साथ लेकर जसपुरा की ओर निकल पड़े। जैसे ही दोनों व्यक्ति झझरीपुरवा से कुछ दूरी आगे बढ़े, अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गई। एक पेड़ से टकराने के बाद कार रुक गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार रामबाबू को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
मृतक कुलदीप निषाद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और बाहर रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी रोशनी और सात माह का एक बेटा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस तेज रफ्तार को हादसे की वजह मान रही है।